नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- मुजफ्फरनगर संवाददाता। यूपी के मुजफ्फरनगर में दिवाली रात भीषण हादसा हुआ है। तितावी थाना क्षेत्र के जागाहेड़ी के निकट रविवार देर रात तेज रफ्तार से आ रही हुंडई ऑरा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। पलटते ही कार आग का गोला बन गई। आग इतनी विकराल थी कि किसी को निकलने का मौका नहीं मिला और कार में सवार महिला, एक बच्चे समेत सभी छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग़ पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जाता है कि हुंडई ऑरा कार में सवार सभी छह लोग हरियाणा के जींद जिले के निवासी थे और जींद से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जागाहेड़ी के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सड़क पर पलट गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते...