लखनऊ, मार्च 20 -- शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया। हवा के साथ तेज बारिश ने तापमान गिराया। वहीं, आकाशीय बिजली की चपेट में आने और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए। मुरादाबाद मंडल के अमरोहा में दो मौतें हुई हैं। गजाना-बागड़पुर गांव में खेत में काम कर रहे 4 मजदूरों पर बिजली गिरी। इसमें धर्मेंद्र उर्फ कलुआ 46 वर्ष और नरेश 32 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वाराणसी के मिर्जापुर और जौनपुर में एक-एक किसान की मौतें हुई हैं। बलरामपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। बहराइच में खेत में काम कर रहे एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। श्रावस्ती में गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक अधेड़ की जान चली गई। सुलतानपुर म...