वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 30 -- Property in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश का शहर गोरखपुर, विकास के विभिन्न मापदंडों पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यदि आप गोरखपुर में अपना घर या व्यवसायिक संपत्ति चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की वर्षों से लंबित अलोकप्रिय संपत्तियों की बिक्री इस अप्रैल महीने के दूसरे पखवाड़े से शुरू हो सकती है। करीब 100 संपत्तियों को अधिकतम 25 प्रतिशत तक की छूट के साथ बेचा जाना है। इस संबंध में अप्रैल के पहले पखवाड़े में प्रस्तावित जीडीए बोर्ड बैठक में अंतिम स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। प्राधिकरण की अलोकप्रिय संपत्तियों की सूची में अधिकांश व्यावसायिक संपत्तियां ही शामिल रह गई हैं। पहले इस सूची में करीब 30 आवासीय फ्लैट भी थे, जो रामगढ़ताल क्षेत्र की वसुंधरा आवासीय योजना और लोहिया एन्क्लेव म...