नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जीत की हुंकार भरी। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और उत्तर प्रदेश की सुधरी कानून-व्यवस्था की जमकर सराहना की। कहा कि योगी जी ने प्रदेश से माफिया का सफाया कर दिया है। कठोर और पारदर्शी शासन का परिचय देते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो सख्त कदम उठाए हैं, उसी का नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश विकास और सुरक्षा के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमित शाह ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अभी चुनावी तैयारी ढीली करने का समय नहीं ...