बाराबंकी, अगस्त 14 -- Barabanki News: यूपी के बाराबंकी में तिरंगा यात्रा के दौरान जय श्रीराम का नारा लगाने को लेकर शुक्रवार को पीजी कॉलेज रामनगर में शिक्षक-कर्मचारी और एबीवीपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। नारेबाजी को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्राचार्य कक्ष के सामने दोनों पक्षों के भिड़ने से कॉलेज में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। बाद में पूर्व चेयरमैन, एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री और वार्ड सभासद समेत अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में सुलह-समझौता करा दिया। हालांकि, घटना के बाद कॉलेज का माहौल तल्ख बना हुआ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ता ने पुलिस से आरोप लगाया कि शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। तिरंगा य...