नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- यूपी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाण पुनरीक्षण (एसआईआर) के चलते डीएम, एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारियों के तबादले पर रोक रहेगी। 6 मार्च 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी और तब तक निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना निर्वाचन काम में लगे अधिकारियों के स्थानांतरण नहीं होंगे। एसआईआर का काम प्रदेश में चल रहा है। बीते 27 अक्तूबर को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्देश जारी किए गए थे कि जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का कोई भी पद रिक्त न हो और इन अधिकारियों का तबादला बिना चुनाव आयोग की अनुमति के बिना नहीं होगा। एसआईआर की तारीखें अब बढ़ाई गई हैं। ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि बढ़ी हुई तिथियों को ध्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.