लखनऊ, सितम्बर 26 -- राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ने व डिजिटल हेल्थ व्यवस्था को और मजबूत करने जा रही है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उत्तर प्रदेश (एबीडीएम यूपी) के प्रभावी क्रियान्वयन, तकनीकी सुदृढ़ीकरण, प्रशासनिक समन्वय और मंडल स्तर पर कार्यक्रमों की गति बढ़ाने के लिए विभिन्न पदों पर संविदा पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत कुल 25 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

भर्ती प्रक्रिया चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की सचिव रितु माहेश्वरी ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को प्रमुख योजनाओं में शामिल किया गया है। इसे विस्तार देने के लिए संविदा के आधार पर कुल 25 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसमें वित्त सलाहकार एक, शिकायत निवारण विशेषज्ञ...