नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- बदायूं/बिनावर, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के बदायूं में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है। बिनावर क्षेत्र के गांव कान्हा नगला में घर के अंदर सो रही नानी और सात साल के धेवते (नाती) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर में अलग अलग चारपाई पर शव मिले। महिला के कानों से सोने के कुंडल भी गायब हैं। ऐसे में लूट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार सुबह चाय देने पहुंची बेटी ने दोनों के शव देखे तो घटना का पता चला। हत्या की गुत्थी सुलझाने को डॉग को भी बुलाया गया। गांव निवासी 47 वर्षीय नियाज बानो अपने सात वर्षीय नाती आफाक के साथ घर में सो रही थीं। सुबह उनकी बेटी हिना चाय लेकर घर पहुंची तो दोनों के शव पड़े देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दोहरे हत्याकांड की खबर फै...