लखनऊ, मार्च 17 -- यूपी में ट्रॉमा मरीजों को बेड आसानी से मिल सकेगा। इसके लिए प्रदेश भर में ट्रॉमा सेंटर का जाल बनेगा। पांच साल में ट्रॉमा मरीजों के लिए कम से कम पांच हजार बेड बढ़ेंगे। ट्रॉमा व्यवस्था में सुधार के बाबत प्रदेश सरकार ने पांच सदस्यीय टास्क फोर्स गठित की है। ट्रॉमा केयर पर आयोजित कार्यशाला में जीएमयू ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेम राज सिंह ने कहा कि प्रदेश में ट्रॉमा और इमरजेंसी सेवाओं के लिए लगभग 5000 अतिरिक्त बेड विकसित किए जाएंगे। इसमें आईसीयू और वेंटिलेटर बेड भी शामिल हैं। जिससे दुर्घटनाओं और इमरजेंसी स्थितियों में मरीजों को तुरंत इलाज कराया जा सकेगा। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि मोटरसाइकिल के पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रॉमा के मरीजों को तुरंत समुचित इलाज मिलना जरूर...