नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का रास्ता खुल गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक यानी टीजीटी के 17735 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि भर्ती परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी। हालांकि, इस बार आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को एक जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बिना वे भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकेंगे।टीजीटी के 17735 पदों पर होगी भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञा...