हमीरपुर, मार्च 29 -- Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर में जुलूस के दौरान हंगामा हो गया। दो गुट आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर तलवारें और फरसें भी चले। इस घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल भी हो गया। बताया जाता है कि ये झगड़ा पुरानी रंजिश के चलते हुआ है। घायल युवक ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में लगी है। शनिवार की शाम को केसरिया का डेरा में जवारों का जुलूस निकाला जा रहा था। उसी दौरान दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से जमकर एक-दूसरे को पहले लात-घूंसों और डंडों से पीटा गया। फिर भीड़ में कुछ लोग तलवारें और फरसा भी लहारते हुए मारपीट में कूद पड़े। इस पिटाई में भोला का डेरा निवा...