मथुरा, फरवरी 25 -- यूपी के मथुरा में जीआरपी थाने में तैनात दरोगा ने स्टाल पर मौजूद वैंडर को जमकर थप्पड़ जड़े। वैंडर की गलती इतनी थी कि उसने दरोगा के कहने पर चाय नहीं बनाई थी। दरोगा की ये हरकत स्टाल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल हो गया। एसपी रेलवे ने दरोगा को निलम्बित कर जांच के आदेश जारी किए हैं। जंक्शन रेलवे स्टेशन के पलेटफार्म संख्या आठ पर जीआरपी थाने के निकट मानसिंह की कृष्णा फूड के नाम से खाना पान की स्टाल है। स्टाल पर बुधवार की सुबह करीब 8:15 बजे जीआरपी थाने में तैनात उप निरीक्षक विवेक सिंह पहुंचे और स्टाल पर मौजूद वैंडर सूरज चौहान को दूध का पेकिट देते हुए चाय बनाने के लिए कहा। सूरज ने दरोगा से कहा कि स्टाल की साफ सफाई करने के बाद वह चाय बनाकर दे देगा। कुछ देर बाद जब दरोगा वापस आ...