नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- यूपी के आजमगढ़ जिले में जिला पंचायत के अनुभागीय (टेंडर) लिपिक का रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में भाजपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने लिपिक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के साथ अन्य अधिकारियों को पत्र पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। सीडीओ ने इस मामले में अपर मुख्य अधिकारी को आरोपी लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए रिपोर्ट मांगी है। जिला पंचायत विभाग में अनुभागीय लिपिक के पद पर कार्यरत शिवाकांत उपाध्याय का रुपये लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। निर्वतमान जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त जिला पंचायत के अनुभागीय लिपिक ठेकेदारों से मिलीभगत क...