नई दिल्ली, जुलाई 10 -- उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों का पांच साल का कार्यकाल कल 11 जुलाई यानी शनिवार को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में इन निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को ही प्रशासक बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। विभागीय मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मानें तो पंचायती राज विभाग की ओर से शासन को इसका प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। वहीं कोर्ट में चल रही सुनवाई को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है और फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। सभी 75 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल शनिवार को खत्म हो जाएगा। वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीतकर आए जिला पंचायत अध्यक्षों की पहली बैठक 12 जुलाई 2021 को हुई थी। पंचायती राज विभाग की ओर से शासन को जिला पंचायतों के निवर्तमान अध्यक्षों को ही प्रशासक के रूप में तैनात किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। बीत...