यूपी में जहां पड़ रही है सबसे ज्यादा गर्मी वहां कैसा है लोगों का हाल? 11 शहरों में आग उगल रहा सूरज
हिटी, मई 20 -- UP Weather : यूपी के 11 शहरों में सूरज आग उगल रहा है। सबसे ज्यादा गर्मी बुंदेलखंड के बांदा में पड़ रही है जहां मंगलवार को रिकॉर्ड 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बांदा के लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 37 साल बाद बांदा का तापमान 48 डिग्री के ऊपर पहुंचा है। भीषण गर्मी की वजह से दोपहर में ज्यादातर सड़कों और बाजार में सन्नाटा पसरा गया। सुबह से ही आसमान से अंगारे बरसे और धरती तवे की तरह तपती रही। सुबह 10 बजे से ही गर्मी को देखते हुए लोग बाहर निकलने से किनारा काटने लगे थे। तपन को देखते हुए ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग ने बांदा जनपद को रेडजोन घोषित किया है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। प्रदेश के 11 शहरों में सूरज आग उगल रहा है जहां मंगलवार को पारा 43 डिग्री के पार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.