नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी के प्रयागराज में पुलिस ने जमीन के अंदर छिपाए करोड़ों रुपये बरामद किए है। आरोपी ने मकान के अंदर ड्रम में नोटों की गड्डियां भरकर जमीन में दबा रखी थीं। देर रात तक चार करोड़ रुपये की गिनती हुई थी। सूत्रों की मानें तो 60 करोड़ से ज्यादा की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि गिनती पूरी होने के बाद ही कुल रकम पुष्ट हो सकेगी। फिलहाल देर रात तक पुलिस की ओर से छानबीन और आरोपी से पूछताछ जारी रही। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली है। इतनी बड़ी संख्या में नोट देखकर हर कोई हैरान है। सूत्रों की मानें तो बरईपुर रामनगर का एक व्यक्ति कुछ साल पहले पुणे में किसी फर्म में काम करता था। जहां से नोटबंदी के दौरान बोरियों में भरे रुपये लेकर फरार हो गया था। यहां गांव लौटने के बाद उसने कई बीघा जमीन ...