लखनऊ, मई 26 -- यूपी में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने या घर-जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए भाग-दौड़ नहीं करना होगा। योगी सरकार जल्द ही प्रदेश के सभी नगर निगमों को आधुनिक बनाने के साथ ही वहां वन डे गवर्नेंस सेंटर का शुभारंभ करेगी। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। इस सेंटर पर लोगों के कई जरूरी काम एक ही दिन में पूरे हो सकेंगे। मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार नगर निकायों की सेवाओं को तेज, पारदर्शी और नागरिकों के अनुकूल बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में भी इस व्यवस्था को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। लखनऊ में सेंटर बन गया है। यह कार्यक्रम लखनऊ महापौर के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित ...