लखनऊ, मई 19 -- यूपी में महिलाओं और छात्राओं में एनीमिया (खून की कमी) की समस्या गंभीर है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं और लड़कियों में यह करीब 60% तक है, कई शहरों में स्कूली छात्राओं में 90% तक है। छात्राओं को एनीमिया से बचाने की मुहिम प्रदेश में तेज होगी। इसके लिए एनीमिया मुक्त विद्यालय और एनीमिया मुक्त पंचायत अभियान चलेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज सहित कई विभाग मिलकर इसे अमलीजामा पहनाएंगे।

एनीमिया पर प्रभावी अंकुश एनीमिया पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इसकी रिपोर्टिंग पर फोकस किया जाएगा। प्रदेश में एक समग्र डिजिटल रिपोर्टिंग प्रणाली भी विकसित की जाएगी। जागरूकता के लिए सोशल मीडिया की भी मदद ली जाएगी। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश में ऐसी कई नई पहल की जाएंगी। पूरा फोकस समुदाय की सक्रिय भ...