लखनऊ, मार्च 28 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में छह एयरपोर्ट बंद होने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार का रिकार्ड बना रही है। सरकार के पास झूठे वादों और दावों के सिवा कुछ नहीं है। सरकार के भ्रष्ट प्रबंधन के चलते यूपी में छह नए एयरपोर्ट बंद है। चित्रकूट एयरपोर्ट हो या कुशीनगर एयरपोर्ट। साथ ही घरेलू उड़ानों के लिए तैयार किए गए प्रदेश के छह एयरपोर्ट से उड़ाने बंद हैं।अखिलेश ने शनिवार को बयान में कहा कि भाजपा सरकार में अरबों का ठेका अपनों में बांटा जा रहा है। भाजपा को न तो कोई हवाई अड्डा चलाना है न उड़ान योजना में कोई हवाई जहाज उड़ाना है, इन्हें तो बस कमाना है। बजट का पैसा लूटा जा रहा है। इस सरकार में हर विभाग, हर काम में भारी भ्रष्टाचार है। जल जीवन मिशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.