नई दिल्ली, अगस्त 23 -- उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं और इसके ठीक पहले इस वक्त धीरे-धीरे आरक्षण पर सियासत गरमा रही है। कल यानी शनिवार को लखनऊ में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आरक्षण के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों से मुलाकात की और उन्हें केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत कराने का भरोसा दिया। डिप्टी सीएम ने लखनऊ के हजरतगंज में आंदोलन से जुड़े हर्ष दुबे, मृत्युंजय पाठक और शिवा शर्मा के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश याद ने 'आरक्षण सुधार' को लेकर 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि आरक्षण सुधार के नाम पर आरक्षण समाप्ति का षड्यंत पीडीए समाज के खिलाफ एक और गहरी साजिश है। रविवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रि...