कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व कैबिनेट मंत्री और सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश के चुनाव के बाद बदलाव दिखेगा। समाजवादी पार्टी बदलाव लाने के लिए प्रयास कर रही है। सत्ता बदलेगी। हम सभी साथ-साथ हैं। संयुक्त ताकत दिखेगी। वह चंद्रगुप्त मौर्य जयंती महोत्सव में भाग लेने शहर आए थे। महोत्सव का आयोजन केशवपुरम आवास विकास में किया गया। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य फाउंडेशन की संगोष्ठी में भाग लेने से पहले उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अभी तक यह तय नहीं है कि जन अधिकार पार्टी अपने टिकट पर आगे विधानसभा का चुनाव लड़ेगी या सपा के साथ। हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष इस पर कोई निर्णय लेंगी। लेकिन इसे लेकर कोई समस्या नहीं है। हम साथ-साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि प्रदेश में अगले चुनाव में बड़ा बदलाव दिखेगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.