नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) नवंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश में चुनावी अभियान का आगाज करेगी। नव संकल्प सभा के जरिए पार्टी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। एनडीए की सहयोगी लोजपा (आर) सीट शेयरिंग का इंतजार किए बगैर अपनी तैयारी को आगे बढ़ा रही है। उत्तर प्रदेश के चुनाव में हिस्सेदारी का ऐलान पार्टी पहले ही कर चुकी है। लोजपा पिछले छह महीने से उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार कर रही है। यूपी प्रभारी तथा सांसद अरुण भारती निचले स्तर पर संगठन को खड़ा कर रहे हैं। जेन जी को लामबंद करने की कोशिश में पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पटना के बाद प्रयागराज में 'यूथ बोले तो' विषय से कार्यक्रम कर चुके हैं। युवाओं के इस जुटान को पार्टी वोट में तब्दील करने की रणनीति पर काम कर रही है। लोजपा इससे पहले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, पा...