नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- दिल्ली में हो रही आंदोलनों की राजनीति से मचे बबाल के बीच भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लिए अपनी चुनावी जमीनी तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकों के दौर शुरू कर दिए हैं, तो दिल्ली में केंद्रीय नेता रणनीतिक बैठकें कर रहे हैं। पार्टी की कोशिश बूथ और शक्ति केंद्रों को सक्रिय कर उनको चुनावी मोड में लाना है। इस दौरान संगठन में आए नेता भी कार्यकर्ताओं के साथ खुद को जोड़ने में जुटे हैं। अगले साल की शुरुआत में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा और अहम उत्तर प्रदेश है। भाजपा यहां पर 2017 से लगातार सत्ता में है, इसलिए भी वह हर हाल में यहां पर सत्ता बरकरार रखना चाहती है। हालांकि, बीते कुछ समय से विपक्ष के तेवर बेहद तीखे हैं और दिल्ली की सड़कों प...