नई दिल्ली, मई 1 -- Chirag Paswan News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने अभियान की धार तेज कर दी है। इसी क्रम में बिहार से सांसद और पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती भदोही पहुंचे, जहाँ उनके आगमन ने जिले की राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया है। अरुण भारती का यह दौरा केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं था, बल्कि इसके जरिए पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए अपने इरादे साफ कर दिए हैं। भदोही में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरुण भारती ने जो तेवर दिखाए, उससे साफ है कि लोजपा (रामविलास) अब उत्तर प्रदेश में एक निर्णायक भूमिका निभाने के लिए कमर कस चुकी है।यूपी के क्षेत्रीय दलों पर किया हमला सांसद अरुण भारती ने अपने संबोधन में सबसे तीखा हमला उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय दलों पर किय...