नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टियां सिर्फ चुनावी तैयारियों पर ही बल्कि गठबंधन में सीटों को लेकर भी दावा ठोंकना शुरू कर दी हैं। इस क्रम में भाजपा की सहयोगी पहले चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया और अब रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया भी 25 की सीटों की डिमांड कर रही हैं। इसके साथ ही 26 नवंबर को बड़ी रैली करने जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह सिर्फ चुनावी तैयारी नहीं बल्कि गठबंधन की अंदरूनी ताकत और मोलभाव की राजनीति का संकेत भी है। दअसल, रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आठवले) यूपी में अपनी जमीन तैयार करने के लिए संविधान दिवस पर 26 नवंबर को लखनऊ में बड़ी रैली करेगी। पार्टी के र...