हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 23 -- मथुरा पुलिस ने 'ऑपरेशन बजरंग' के तहत रविवार सुबह करीब 250 पुलिस वालों को लेकर शेरगढ़ क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश दी। इसमें 34 को साइबर ठगी में गिरफ्तार किया गया। 45 शातिर खेतों के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, दर्जनों मोबाइल, चार बाइक, एक कार बरामद की है। इन सभी पर साइबर ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में रविवार सुबह पांच बजे एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में एएसपी, चार सीओ, 13 थानों की पुलिस और पीएसी बल के जवानों ने शेरगढ़ के गांव जंघावली और विशंभरा की घेराबंदी कर घरों में दबिश दी। इतनी सुबह काफी लोग घरों में सो रहे थे तो कुछ जंगल की ओर नित्य कर्म के लिए जा रहे थे। भारी संख्या में पुलिस देख गांव में खलबली मच गई। दो-दो सीओ के नेतृत्व में पुलिस व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.