पीडीडीयू नगर (चंदौली), मई 11 -- उत्तर प्रदेश में रेल यात्रा अब खौफनाक होती जा रही है। चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) जंक्शन के दायरे में 24 घंटे के भीतर चलती ट्रेनों में हत्या की दो बड़ी वारदातों ने रेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। रविवार सुबह पैसेंजर ट्रेन में युवक की हत्या के बाद, रविवार की ही देर रात कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में एक अन्य यात्री को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। एक ही जिले में लगातार दो दिन हुई इन दुस्साहसिक वारदातों से यात्रियों में दहशत का माहौल है और पुलिस 'साइको किलर' या 'प्रोफेशनल गैंग' के कोण से जांच कर रही है।जम्मूतवी एक्सप्रेस के कोच में यात्री के सिर में दागी गोली रविवार की देर रात करीब पौने दो बजे कोलकाता से जम्मू जा रही 13151 कोलकाता एक्सप्रेस में बिहार क...