लखनऊ, जनवरी 29 -- यूपी सहित देशभर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उठ रहे सवालों, उपभोक्ताओं की शिकायतों और व्यापक विरोध को देखते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने एक अहम निर्णय लिया है। मंत्रालय ने देश की सभी बिजली वितरण कंपनियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 9 फरवरी से 23 फरवरी तक "स्मार्ट मीटर पखवाड़ा" का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए। इस पखवाड़े के तहत बिजली विभाग की टीम घर-घर जाएगी। उपभोक्ताओं से जानकारी ली जाएगी। सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य एवं उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग 61 लाख 64 हजार 908 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से करीब 47 लाख 43 हजार 499 मीटर प्रीपेड मोड में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि पावर कॉरपोरेशन के अनुसार प्रदेश में 3,92,411 चेक मीटर भी स्थ...