नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- उत्तर प्रदेश भर में घर, प्लॉट और फ्लैट खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे लोगों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। नई आवासीय योजनाओं की लागत घटाने के लिए शासन ने विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद द्वारा वसूले जाने वाले ओवरहेड चार्ज और कंटीन्जेंसीज में भारी कटौती कर दी है। प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद नई योजनाओं में बनने वाले मकान भी काफी सस्ते हो जाएंगे। इसके साथ ही प्लॉट और फ्लैट भी सस्ते हो जाएंगे। किसी भी कॉलोनी या आवासीय परियोजना के विकास में प्राधिकरण और आवास विकास परिषद 15 प्रतिशत कंटीन्जेंसीज और 15 प्रतिशत ओवरहेड चार्ज के रूप में कुल 30 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जोड़ते थे। यही राशि वसूले जाने के बाद मकान, प्लॉट और फ्लैट की कीमतें बढ़ जाती थीं। अब योगी सरकार इसमें राहत देने जा रही है। योग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.