बदायूं, नवम्बर 20 -- यूपी के बदायूं में एक परिवार बाल-बाल बच गया। रात के समय में घर के अंदर के कमरे में जमीन अचानक से धंस गई। गनीमत रही उस समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था। रात के समय हुई इस अजीब घटना से परिवार वाले दहशत में आ गए। रात को उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। घटना रात करीब 2:30 बजे हुई, इस घटना को लेकर अफरा-तफरी मची रही। रसूलपुर गांव में रहने वाले गुड्डू प त्र वीरशाय ने बताया बीती रात परिवार के सदस्य सो रहे थे। रात 2.30 बजे अचानक आवाज आई तो देखा कमरे की जमीन धंस रही है। इसी बीच जमीन धंसने के कारण घर में एक बड़ा गड्ढा बन गया। गुड्डू की मां और पत्नी अचानक इस गड्ढे में गिरने लगीं। उसने मां व पत्नी को किसी तरह गड्ढे से बाहर निकला। परिवार ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.