लखनऊ, जून 29 -- *- उप मुख्यमंत्री राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में हुए शामिल - लखपति दीदी डेस्कबोर्ड का शुभारंभ भी किया

सम्मेलन में भागीदारी - लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में यूपी के अभय गुप्ता व झील गौतम सम्‍मानित लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुए। केंद्रीय ग्राम्य विकास व कृषि मंत्री शिवराज चौहान की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में लखपति दीदी डेस्कबोर्ड का शुभारंभ किया गया। विकास योजनाओं से जुड़ी पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। उप मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को नई गति मिली है। सरकार का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों, विशेष कर महिलाओं, युव...