नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- ड्राइव करते हैं और यूपी में रहते हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। चालान का नया ऑटोमेटेड सिस्टम सड़क पर कार या बाइक चलाने वालों पर हर वक्त पैनी नजर रखने वाला है। उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट Ministry of Road Transport and Highways (MoRTH) के फ्रेमवर्क पर डिवेलप किया हुआ एक ऑटोमेटेड ई-डिटेक्शन सिस्टम को लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसका मकसद टेक्नोलॉजी के जरिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाना है। ऑटोमैटिकली पकड़ में आएंगी बिना वैलिड डॉक्यूमेंट्स वाली गाड़ियांट्रांसपोर्ट मिनिस्टर दयाशंकर सिंह (स्वतंत्र प्रभार) ने इसके शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा कि यह सिस्टम वैलिड डॉक्यूमेंट्स के बिना चल रही गाड़ियों की ऑटोमैटिकली पहचान कर लेगा और बिना इंसानी हस्तक्षेप के ई-चालान जारी करेगा। इस प...