यूपी में गांवों की सड़कें पर्यावरण के अनुकूल बनाई जाएंगी
लखनऊ, जून 30 -- राज्य सरकार गांवों की सड़कों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) में इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्बन क्रेडिट सड़कें बनाने का प्रस्ताव मांगा है। उनका मानना है कि इस तरह की सड़कें बनाने के बाद पर्यावरण का संरक्षण होगा और वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।
ग्राम्य विकास विभाग की भूमिका ग्राम्य विकास विभाग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में गांवों में सड़कों का निर्माण कराता है। सड़कों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली कुछ सामग्रियों से प्रदूषण का खतरा रहता है। सरकार इसीलिए चाहती है कि कार्बन क्रेडिट सड़कें बनाई जाएं, जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके। उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को इसके आधार पर प्रस्ताव तैयार कराने को कहा है।
सड़कें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.