यूपी में गड़बड़झाला: इस जिले में सरकारी गोदामों से 228 टन गेहूं गायब, 60 लाख रुपये का गबन
बलरामपुर, सितम्बर 12 -- Balrampur News: यूपी के बलरामपुर में सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था में करीब 60 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। जिले के दो गेहूं क्रय केंद्रों नचौरा-नचौरी गैसड़ी और कौवापुर-तुलसीपुर केंद्र पर अभिलेखों में सैकड़ों टन गेहूं खरीदने और एफसीआई को भेजने का रिकॉर्ड दर्ज है, लेकिन औचक भौतिक सत्यापन में गोदाम खाली मिले। जांच में दोनों केंद्रों पर कुल 228.764 मीट्रिक टन (करीब 2,287 कुंतल) गेहूं गायब मिला। सरकारी खरीद दर 2605 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से इसकी कीमत 59,59,302.20 रुपये आंकी गई है। मामले में जिला प्रबंधक पीसीएफ अश्वनी शुक्ला की तहरीर पर दो जिम्मेदारों के खिलाफ तुलसीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वर्ष 2026-27 के गेहूं विपणन सत्र में खरीद और भंडारण में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद डीएम के निर्देश पर जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.