नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- उन्नाव, संवाददाता। यूपी के उन्नाव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सरकारी कागजों में काम की ऐसी खानापूर्ति कि छह महीने पहले दम तोड़ चुके सफाईकर्मी से गांवों में सफाई कराई जाती रही। जब गांव में साफ-सफाई नहीं हुई तो उसी दिवंगत कर्मचारी को लापरवाही का जिम्मेदार ठहराते हुए कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया गया। मामला फतेहपुर चौरासी ब्लॉक का है। यहां संचारी रोग नियंत्रण अभियान के रोस्टर में मृत सफाईकर्मी हरिश्चंद्र का नाम दर्ज कर उनसे 43 दिन तक सफाई कार्य कराने का उल्लेख किया गया। 12 नवंबर को जारी नोटिस में गांवों में सफाई न करने पर उनसे जवाब भी मांग लिया गया। खुलासे से हड़कंप मचा है। ग्राम पंचायत दुगवां स्थित परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक राज किशोर ने शिकायत की थी कि 29 अक्टूबर को गांव में सफाई के लिए क...