यूपी में गजब कारनामा! फर्जी अफसर बन कई जिलों में वसूला 'हरियाली टैक्स', अब संस्था पर शिकंजा
संवाददाता, मार्च 23 -- कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र स्थित मकड़ीखेड़ा में एक संस्था द्वारा बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा कर "हरियाली टैक्स" के नाम पर कानपुर समेत कई जिलों में वसूली करने का मामला सामने आया है। संस्था पर आरोप है कि उसने राज्य मुख्यालय और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतीक चिह्नों का दुरुपयोग कर निर्माणाधीन भवनों के मालिकों को नोटिस भेजे और उनसे धन उगाही की। जानकारी के अनुसार, मकड़ीखेड़ा के हरिकिशन नगर में "भारतीय ग्रीन हर्बल हेल्थ योजना, पर्यावरण विभाग, पर्यावरण सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण" नाम से एक संस्था संचालित हो रही थी।निर्माणाधीन भवनों को निशाना बनाती संस्था इस संस्था ने खुद को सरकारी मान्यता प्राप्त बताकर कानपुर और आसपास के जिलों में निर्माणाधीन भवनों को निशाना बनाया। भवन मालिकों को यह कहकर नोटिस जारी किए गए कि उन्होंने नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.