फतेहपुर, सितम्बर 28 -- Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में अचानक सिलेंडर फट गया। सोमवार शाम गैस सिलेंडर फटने के बाद हुए तेज धमाके के साथ तीन मकान ढह गए। हादसे में एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सुरेश गुप्ता के घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि सुरेश के मकान के साथ आसपास के दो अन्य मकान भी भरभराकर गिर गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया गया। अब तक सात लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। इनमें ...