यूपी में कैसे बन रही प्राइमरी स्कूल टीचर्स की सीनियरिटी लिस्ट? प्रमोशन के आधार को लेकर विवाद
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- प्रयागराज, संजोग मिश्र। उत्तर प्रदेश में परिषदीय शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही है लेकिन प्रमोशन में वरिष्ठता सूची (seniority list) का विवाद गहराने लगा है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली 1981 के तहत वरिष्ठता निर्धारण के लिए मौलिक नियुक्ति की तिथि को आधार बनाए जाने का प्रावधान है। हालांकि कौशाम्बी समेत कुछ जिलों में वरिष्ठता निर्धारण के लिए शिक्षकों की विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि को आधार बनाया जा रहा है। नियमों की अनदेखी से भविष्य में अनावश्यक विवाद एवं न्यायिक मुकदमें होना तय है। शिक्षकों के सेवा मामलों के जानकार अतुल द्विवेदी का कहना है कि पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची मौलिक नियुक्ति तिथि के आधार पर बनाई जानी चाहिए न कि कार्यभार ग्रहण करने की तिथि को। प्रयागराज, मैनपुरी समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.