अरुण चट्ठा नई दिल्ली, जुलाई 31 -- केंद्र सरकार हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए छोटे हवाई अड्डों को विकसित करने पर बीते कुछ वर्षों से काम कर रही है। क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के तहत हवाई अड्डों और नई रूट को तैयार किया गया, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि काफी हवाई अड्डे बंद है। इसके अलावा कई हवाई अड्डों से उड़ानों की संख्या कम हो गई है। यूपी में ही कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत छह हवाई अड्डे बंद हो गए हैं। नोएडा के जेवर और गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से उड़ानें कम हो गई हैं। सरकार की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि 10 जुलाई तक उड़ान योजना के तहत देशभर में 679 हवाई मार्ग शुरू किए गए। इनमें से 348 मार्ग नियमित संचालित हो रहे हैं, जबकि 165 मार्ग को वायबिलिटी गैप फंडिंग (जीवीएफ) अवधि पूरी होने से पहले ही बंद करना पड़ा। इसका का...