यूपी में कुदरत का सुखद करिश्मा, महिला ने पांच दिन में चार बच्चों को दिया जन्म
नई दिल्ली, मई 15 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली क्षेत्र के गांव ओवरी में कुदरत का एक सुखद और दुर्लभ चमत्कार देखने को मिला है। एक 24 वर्षीय महिला ने अपनी पहली ही डिलीवरी में चार बच्चों को जन्म दिया है। इस घटना की सबसे खास और दुर्लभ बात यह है कि इन चारों बच्चों का जन्म एक ही दिन नहीं, बल्कि पांच दिन के अंतराल में हुआ है।दो साल का इंतजार और चार गुना खुशी गांव ओवरी निवासी अलीम की शादी करीब दो वर्ष पहले अमीना (24) से हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार अपनी पहली संतान का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। लेकिन यह इंतजार इतना यादगार और सुखद होगा, इसकी कल्पना अलीम के परिवार या गांव वालों ने कभी नहीं की थी। जैसे ही गांव में एक साथ दो बेटों और दो बेटियों के आने की खबर फैली, अलीम के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। यह भी पढ़ें- प्रतीक यादव की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.