हमीरपुर, मई 17 -- Hamirpur Accident: यूपी के हमीरपुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बागेश्वर धाम से लौट रहे कार सवारों की कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 34 पर रविवार की दोपहर मौदहा कोतवाली के छिरका गांव के निकट डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में दंपति सहित चार की मौत हो गई है। पांचवीं घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वालों में दंपति सहित तीन कानपुर के नवाबगंज के निवासी है। जबकि चालक लखनऊ का निवासी बताया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसा दिन में करीब एक बजे के आसपास उस वक्त हुआ जब बागेश्वर धाम से आ रही एक वैगन आर कार ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। इस हादसे में 55 वर्षीय नरेंद्र कुमार, इनकी पत्नी 52 वर्षीय रेखा, 57 वर्षीय रा...