वाराणसी हिन्दुस्तान टाइम्स, अप्रैल 10 -- UP News: वाराणसी के एक कारोबारी को एक दुर्लभ और अत्यधिक विषैला जहर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने के बाद कारोबारी को पहले दिल्ली फिर मुंबई में भर्ती कराया गया। मुंबई में ही पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत के बाद वाराणसी में अब केस दर्ज किया गया है। वाराणसी की कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पिछले कुछ समय से चर्चा का केंद्र बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में भी इसी तरह के जहर से दुश्मन को निबटाने की साजिश दिखाई गई थी। वाराणसी के कोतवाली में कारोबारी संदीप सिंह की पत्नी खुशबू सिंह की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। खुशबू के अनुसार पहली बार फरवरी 2025 के अंत में गुरुग्राम में कारोबारी की तबीयत खराब हुई। शुरुआती लक्षणों में बुखार, पैरों में झनझनाहट, शरीर में दर्द औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.