जशपुर, नवम्बर 7 -- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में विशेष संरक्षित पहाड़ी कोरवा जनजाति की एक 15 साल की लड़की की घर पर प्रसव के बाद मौत हो गई। वह यूपी के गोरखपुर में काम के दौरान प्रेम संबंध बनने से गर्भवती हो गई थी। अपने घर लौट आई थी। सोमवार को घर में बच्चे को जन्म देने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर जशपुर जिला अस्पताल और अंत में अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। नवजात बच्चा सुरक्षित है।विशेष संरक्षित पहाड़ी कोरवा जनजाति की थी लड़की जशपुर जिले के सन्ना ब्लॉक की निवासी विशेष संरक्षित पहाड़ी कोरवा जनजाति की लड़की कुछ लोगों के साथ काम करने यूपी के गोरखपुर गई थी। बताया जाता है कि गोरखपुर में काम के दौरान उसकी पहचान लरिकाकोना निवासी एक युवक से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और इसी दौरान कि...