लखनऊ, अगस्त 9 -- उत्तर प्रदेश में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है और मौसम विभाग ने कल यानी 10 अगस्त को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और बौछारों की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की बहुत संभावना है। दोनों संभागों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली चमकने की स्थिति भी बन सकती है।इन जिलों में बारिश के आसार पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्राव...