लखनऊ, दिसम्बर 8 -- यूपी में सार्वजनिक यातायात के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों में उनकी संख्या घटेगी, जो डीजल से चलते हैं। प्रदेश सरकार ने योजना बनाई है कि सार्वजनिक यातायात के वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य तक प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश के सार्वजनिक यातायात को इलेक्ट्रिक मोड में ले जाने की योजना का लक्ष्य रखा है। यातायात की वजह से बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार अब इस बेड़े में डीजल वाहनों की संख्या में कमी करना चाहती है। फिलहाल, ज्यादातर सार्वजनिक वाहन डीजल से चलते हैं। जानकारों के मुताबिक प्रदेश सरकार केंद्र के सहयोग से इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा बढ़ाएगी। अभी प्रदेश में तकरीबन 800 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं। शहरी निकायों में इसकी शुरुआत हो चुकी है। यूपी इलेक्ट्रिक बस...