यूपी में कमल के आकार में बनेगी नई विधानसभा, हर जिले के प्रतिनिधियों के लिए होगी अलग बैठक व्यवस्था
लखनऊ, जुलाई 23 -- विजय वर्मा, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की करीब 200 एकड़ जमीन पर उत्तर प्रदेश के नए विधानसभा परिसर का निर्माण होने जा रहा है। यह सिर्फ एक प्रशासनिक भवन भर नहीं होगा, बल्कि प्रदेश की लोकतांत्रिक पहचान का भव्य और गौरवशाली प्रतीक बनकर उभरेगा। इस परिसर की सबसे बड़ी और अनूठी विशेषता इसका वास्तुशिल्पीय डिजाइन है , पूरा भवन कमल के फूल के आकार में विकसित किया जाएगा। ऊपर से देखने पर यह पूरा परिसर मानो कमल की खिली हुई पंखुड़ियों जैसा प्रतीत होगा, जो भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय प्रतीकात्मकता को बखूबी दर्शाएगा। प्रस्तावित डिजाइन के मुताबिक भवन का केंद्रीय हिस्सा विधानसभा और विधान परिषद की मुख्य कार्यवाही के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि इसके चारों ओर प्रशासनिक कार्यालय और सहायक इकाइयां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.