नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- यूपी के कई जिलों में बीते 48 घंटे से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह पेड़ों के गिरने से सड़क ब्लॉक हो गई। कई नदियों का जलस्तर में अचानक बढ़ गया है। नेपाल से सटे जिलों पर खास निगरानी बरती जा रही है। वहीं इस मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया है। जिसमें अगले 36 घंटे बाद मौसम सामान्य होने की संभावना जताई गई है। कल यानी 27 सितंबर को को तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी रहेगा। 28 सितंबर से मौसम में बदलाव की संभावना है कि और तेज बारिश का सिलसिला थम जाएगा। हालांकि कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावान बनी रहेगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बेहद जरूरी काम पर ही घर से बाहर निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। किसी भी आपदा की स्थिति ...