लखनऊ, जनवरी 2 -- दिसम्बर के अंत और साल के पहले दिन मामूली राहत के बाद कड़ाके की सर्दी ने वापसी की है। शुक्रवार को प्रदेश के 33 शहरों में कोहरा इतना घना रहा कि दृश्यता शून्य से 80 मीटर तक दर्ज की गई। 18 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान के मामले में बाराबंकी-हरदोई और अधिकतम में बरेली, कानपुर और लखनऊ सबसे सर्द रहे। बाराबंकी और हरदोई में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गोरखपुर में 6.4 डिग्री और आजमगढ़ में 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ में 8.6 और कानपुर (आईएएफ) में 7.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। कानपुर शहर में 7.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। यूपी के जिन स्थानों पर रात का पारा 10 डिग्री के नीचे रहा, उनमें मुख्य रूप से बाराबंकी (6.0), हरदोई (6.0), गोरखपुर (6.4), आजमगढ़ (6.9), कानपुर शहर (...