यूपी में ओपीडी में 12.7 तो आईपीडी में 19.7 फीसदी का उछाल
लखनऊ, अगस्त 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में एक साल के भीतर बड़ा इजाफा हुआ है। हॉस्पिटल इनफॉरमेशन सिस्टम (एचआईएस) के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में 2025-26 में ओपीडी मरीजों की संख्या 12.7 प्रतिशत और आईपीडी मरीजों की संख्या 19.7 प्रतिशत बढ़ी है। आमजन को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह कहना है डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।
डिप्टी सीएम द्वारा आंकड़े साझा डिप्टी सीएम ने एचआईएस के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 23,26,92,346 मरीज पहुंचे थे। वर्ष 2025-26 में यह आंकड़ा बढ़ कर 26,21,86,275 हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.