प्रमुख संवाददाता, जुलाई 18 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत 75 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों एवं अन्य परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास रिमोट बटन दबाकर किया। इसमें पुनर्विकसित पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ऐशबाग जं. रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी शामिल रहा। इस मौके पर ऐशबाग जं. स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल एवं मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा बिष्ट यादव, महानगर अध्यक्ष, भाजपा आनंद द्विवेदी , प्रतिनिधि केंद्रीय रक्षामंत्री, भारत सरकार दिवाकर त्रिवेदी , जनप्रतिनिधिगण, लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। यह भी पढ़...